PM Kisan Status eKYC करे (OTP Based & CSC)

क्या आपका पी एम किसान eKYC पूरा हो चूका है? नही हुआ तो आपको पी एम किसान की किस्त प्राप्त होने में परेशानी हो सकती है इस लेख में हम जानेंगे PM Kisan eKYC Status देखने और eKYC करने की प्रक्रिया।

पी एम किसान eKYC स्टेटस देखे

पी एम किसान eKYC करने से पहले आप अपना ekyc स्टेटस देख सकते है उसके लिये निचे दी गई सूचनाओ का पालन करे।

  • पी एम किसान eKYC स्टेटस देखने के लिये pmkisan.gov.in इस आधिकारिक पोर्टल पर जाये।
  • आधिकारिक पोर्टल पर आने के बाद Farmers Corner में से Know Your Status इस सर्विस को चुने।
  • Know Your Status पेज पर आने के बाद अपना पी एम किसान Registration Number और Captcha Code दर्ज करके Get OTP बटन पर क्लिक करे बादमे अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP को दर्ज करके Get Data बटन पर क्लिक करे।

  • आखिर में आपके सामने Eligibility Status आयेगा जिसमे आपको eKYC Status दिखेगा ध्यान रखे यह हरे रंग (Yes) में हो इसी के साथ आपको Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding स्टेटस भी दिखेगा।

e-KYC Onlinee-KYC Offline
OTP Based
(Aadhaar Linked Registered Mobile Number)
Biometric
(Nearest CSC Center)

PM Kisan eKYC करे

Online Method (OTP Based):

  • पी एम किसान OTP Based eKYC करने के लिये pmkisan.gov.in इस आधिकारिक पोर्टल पर जाये।
  • आधिकारिक पोर्टल पर आने के बाद Farmers Corner में से e-KYC इस सर्विस को चुने।
  • OTP Based e-KYC वेबपेज पर आने के बाद Aaadhar No. दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करे बादमे सूचनाओ का पालन करके अपना PM Kisan e-KYC पूरा करे.

Offline Method (CSC) Biometric:

  • अपने नजदीकी CSC (Common Service Center) पर जाये।
  • यहा पर अपना आधार और अन्य दस्तावेज के साथी e-KYC की प्रक्रिया को बायोमेट्रिक के जरिये पूरा करे।
  • e-KYC प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, आपको केंद्र से एक पावती रसीद प्राप्त होगी। यह रसीद इस बात की पुष्टि करती है कि आपका eKYC पूरा हो गया है।

Leave a Comment